फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कांग्रेस के लिए नहीं, भाजपा के लिए चुनौती : बब्बर

Sun, 22 Dec 2013 10:49 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में फिल्म अभिनेता एवं सांसद राज बब्बर ने कहा कि मोदी कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं है, बल्कि वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए चुनौती है।
विज्ञापन


चार राज्यों की हार से लोकसभा चुनाव का परिणाम का आंकलन लगाना ठीक नहीं होगा। राज बब्बर कांग्रेस नेता देशराज गाबा के आवास पर पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले उन्होंने एक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की।

सांसद ने बताया कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं है। नरेंद्र मोदी के कारण भाजपा के वरिष्ठ नेता घुटन महसूस कर रहे हैं। वे ही भाजपा के लिए ही मुश्किल खड़ी करेंगे। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव से आगामी लोकसभा चुनाव के परिणाम का आंकलन लगाना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन


केंद्र के मुद्दे अलग होते हैं जबकि राज्य के मुद्दे भिन्न होते हैं। उन्होंने देश में काम करके दिखाया है, जिसके दम पर वे आगे आएंगे। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में प्रधानमंत्री जनता चुनती है, पार्टी नहीं। उन्होंने यूपी की समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सरकार बनानी चाहिए। कांग्रेस सरकार बनाने के लिए समर्थन करेगी। केजरीवाल सरकार बनाए और जल्द से जल्द चुनाव से पूर्व किए वादे पूरे करे। जो वादे उन्होंने जनता के किए हैं, वे आम आदमी पार्टी का काम है।

कांग्रेस उन्हें समर्थन करेगी। फिल्म अभिनेता और राजनीति में कौन सा क्षेत्र अच्छा लगता है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पटरी पर हैं।

इससे पहले उन्होंने एक प्राइवेट स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर छात्रों को संबोधित किया। मौके पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, पार्षद बलविंदर सिंह, कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, मुनीष कामरा, प्रवेश गाबा, पराग गाबा, पंकज गाबा उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें