फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला कार्यकारिणी की बैठक में विधायक ने गिनाईं उपलब्धियां

Mon, 22 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 विधायक योगेन्द्र राणा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। संगठन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन


जपा जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय कर्ण कमल में सम्पन्न हुई। इस मौके पर विधायक योगेंद्र राणा ने सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी के शासन काल में करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक राममंदिर, देश की अर्थव्यवस्था को चौथे नंबर पर लाने के अलावा, कोरोना काल से अबतक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया। उज्ज्वला योजना का महिलाओं को लाभ, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ देश की जनता को देने का काम किया।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजबीर शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को भाजपा ने अटल स्मृति वर्ष मनाने का फैसला किया है। इसको लेकर 25 से 31 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में सुशासन यात्राएं निकाली जाएंगी। प्रभात फेरियां आयोजित होंगी। रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीना चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के बूथ स्तर पर होने वाले छह कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा हरियाणा प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता सहित, असंध विधायक एवं स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के चेयरमैन योगेंद्र राणा, चीफ व्हिप हरियाणा विधानसभा इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीना चौहान, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र, मानव पुरी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें