फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ढाई साल में पूरा होगा स्मार्ट सिटी का मिक्सड यूज डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट

Thu, 06 Apr 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। करीब 106 करोड़ की लागत से बनने वाला स्मार्ट सिटी मिशन का मेगा प्रोजेक्ट मिक्सड यूज डेवलेपमेंट का सीईओ एवं उपायुक्त अनीश यादव ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणदायी संस्था को तय समय में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने नारी निकेतन का भवन जुलाई तो महिला आश्रम का भवन दिसंबर तक पूरा करने को कहा। पूरी परियोजना 2025 में पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान बताया कि कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स एक माल या बिग बाजार की तरह होगा, जिसमें 22 दुकानें और 18 बूथ बनेंगे। करीब आठ एकड़ क्षेत्र में बन रहे भवनों की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अब तक इसमें तीन भवनों का स्ट्रक्चर पूरा हो चुका है। इसके परिसर में अधीक्षक क्वार्टर और बच्चों के खेलने के लिए आउटडोर जिम व जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। इसके निर्माण से मुख्य सड़क पर भीड़ कम होगी। कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स से लोगों को रोजगार भी मिलेंगे। पुराने भवनों में अब तक जो कुछ बचा है, उसे तोड़कर फेज-2 के आवासी भवन बनाए जाएंगे। यह बड़ा प्रोजेक्ट 2025 तक पूरा हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ केएससीएल के जीएम रामफल, इंजीनियर ईश्वर वर्मा व डीजीएम पूर्णिमा मौजूद रहे।
क्या है मिक्सड यूज डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट
स्मार्ट सिटी का ये प्रोजेक्ट उस जगह पर बनाया जा रहा है, जहां पहले नगर निगम का कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय और महिला आश्रम व नारी निकेतन आदि था। अब यहां अत्याधुनिक तकनीक से नए भवन बनाए जा रहे हैं। इसकी लागत करीब 106 करोड़ रुपये है। इसमें 49 करोड़ रुपये कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स पर व्यय होंगे, शेष महिला आश्रम, नारी निकेतन और इसके दूसरे फेज के निर्माण कार्यो पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें