फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव बिजना से लापता विक्रम का शव पुलिस ने गांव के पास से बह रही नहर से बरामद किया है विक्रम की मोटरसाइकिल भी नहर से निकल ली गई है। पुलिस ने शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं परिजनों ने आशंका जताई है कि विक्रम की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भाई गांव बिजना निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई कुटेल के समीप एक फैक्टरी में काम करता था। 21 जनवरी को वह बाइक पर फैक्टरी में काम के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा अब उसका शव नहर में मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं उन्हें शक है कि उसकी हत्या कर नहर में उसे फेंका गया है। उन्होंने बताया कि विक्रम शादीशुदा है उसके पास एक लड़की है वहीं दूसरी ओर सदर थाना प्रभारी तरसेम का कहना है कि फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है मामले की जांच की जा रही है गुमशुदगी का मामला पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें