फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रों के मिले ताजा फोटो ने उठाए सवाल

Sun, 24 Nov 2013 11:56 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में भाखड़ा नहर से 21 नवंबर को लापता हुए गुरुनानक स्कूल के दो छात्रों का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग सका, लेकिन रविवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन


लापता दोनों छात्रों के परिजनों ने तीन ऐसी फोटो दिखाई हैं, जिनका सीधा संबंध इस घटना से जुड़ा है। ये तीनों फोटो लापता छात्र गौरव व विजय की है।

इन दोनों छात्रों की यह तीन फोटो उस मोबाइल से निकाली गई है, जो घटना के दौरान लापता छात्रों के सामान के साथ बरामद हुआ था। मोबाइल गौरव का बताया गया है।

गौरव के मोबाइल से खींची गई तीन फोटो में दो फोटो ऐसी हैं, जिसमें दोनों छात्र अकेले खड़े नहर किनारे मस्ती के मूड में हैं, जबकि एक फोटो में यह दोनों दोस्त एक साथ दिखाई दे रहे हैं, यानि इस फोटो को इनके किसी तीसरे साथी ने खींचा है। यह तीसरा साथी कौन था? या इस फोटो को किसी राहगीर से खिंचवाया गया? यह सवाल जांच का विषय है।

फिलहाल जिला पुलिस ने इस मामले की जांच जिला अपराध शाखा को सौंप दी है। इधर परिजन लापता छात्रों का सुराग न मिलने से परेशान है और पिछली चार रातों से नहर किनारे डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की बेरुखी और असहयोग
लापता हुए दोनों छात्रों के परिजनों ने जिला पुलिस-प्रशासन पर असहयोग का आरोप भी लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की बेरुखी के चलते उन्हें किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही। यहां तक की पहले ही दिन पुलिस और सरकारी गोताखोर मौके पर आए थे, जबकि इसके बाद कोई भी गोताखोर नहीं आया है।
 
पीड़ित परिवार ने खुद किया बिजली का प्रबंध
लापता छात्रों के परिजनों ने बताया कि वे दिन रात निजी गोताखोरों की मदद से गौरव-विजय की तलाश कर रहे हैं। इनके मुताबिक निजी खर्च से ही किरमिच हैड, बटेडा हैड और गांव चमार खेड़ी में जनरेटर से बिजली का भी इंतजाम किया हुआ है।

सीआईए वन पुलिस ने शुरू की जांच
रविवार देर शाम इस मामले की जांच करने के लिए कुरुक्षेत्र सीआईए वन प्रभारी सुरेंद्र मांजू अपने दल के साथ भाखड़ा नहर पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सीआईए के प्रभारी मांजू ने बताया कि वे इस मामले में जांच कर रहे हैं और जो फोटो उन्हें मिली है उस पर भी वे जांच कर रहे हैं कि फोटो खींचने वाला व्यक्ति कौन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें