फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मनचलों ने छात्रा के पिता पर किया चाकुओं से वार

Sun, 11 Jun 2023 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संजू कुमार
विज्ञापन

करनाल। नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पिता ने मामला दर्ज कराया। इससे भड़के आरोपियों ने छात्रा के पिता के साथ मारपीट की और चाकुओं से वार कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता के बयान पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंद्री थानाक्षेत्र के एक गांव का है। छात्रा की उम्र करीब 16 साल है। घर से जब वह स्कूल जाती थी तो रास्ते में आरोपी उसका रास्ता रोक करछेड़खानी करते थे। मनचलों की हरकतों से छात्रा काफी परेशान हो गई। बाद में जब मनचलों की हौसले और बढ़ गए तो छात्रा ने पिता से आपबीती बताई। इस पर पिता ने 20 मई को आरोपियों के खिलाफ इंद्री थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

जब इस बात का आरोपियों को पता चला तो उन्होंने पिता को टारगेट बना लिया। पिता निजी काम से घर से निकला था। जैसे ही वह बाइक पर गढ़ी गुजरान के अड्डे पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने मारपीट कर चाकुओं से वार कर लहूलुहान कर दिया।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घायल पिता के बयान पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। संवाद

मनचलों के डर से स्कूल जाने में डरती थी छात्रा
मनचलों ने नाबालिग छात्रा का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। स्कूल जाते समय भी वह डरती थी। मनचले रास्ते में उसके साथ छेड़खानी करते थे। मनचलों की हरकतों से काफी परेशान हो गई थी। जब छात्रा मनचलों से काफी दुखी हो गई तो उसने परिवार को आपबीती बताई।
विज्ञापन

एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में छेड़खानी की घटना कबूल कर ली है। उसने छात्रा के पिता को चाकू मारने से इंकार किया। आरोपी को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। महिला थाने की पुलिस मामले की जांच करेगी। विनोद कुमार, प्रभारी थाना इंद्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें