फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री विज ने कुछ गलत नहीं कहा था, मामले को वेवजह तूल दिया गया : गंगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पिछले दिनों कैथल में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज और एसपी के बीच हुई नोकझोंक पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि उस समय मंत्री विज ने केवल इतना ही कहा था कि जो भी संबंधित अथॉरिटी है, उसे लिखित रूप में अवगत कराया जाए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है और इसे बेवजह तूल दिया गया। अगर किसी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, तो उसका गलत प्रभाव जाता है।

पंचायत भवन में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा के बजट पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश को आगे ले जाने वाला था, इसी तरह आने वाला हरियाणा का बजट अंत्योदय को बढ़ावा देने वाला होगा और प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा में कांग्रेस नहीं केवल गुट हैं

मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नहीं, बल्कि कांग्रेस के गुट हैं। कहीं हुड्डा का गुट है तो कहीं सैलजा का गुट। कांग्रेस के पास जनता से कहने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर लोगों को गुमराह करते हैं। हरियाणा में कहीं भी कोई पेंशन नहीं काटी गई। 1987 में चौधरी देवी लाल ने पेंशन की शुरुआत की थी। 2000 तक कई सरकारें आईं लेकिन पेंशन में नहीं बढ़ी। इनेलो सरकार ने केवल 200 रुपये बढ़े। भूपेंद्र हुड्डा की सरकार में पेंशन को 500 रुपये किया गया और बाद में 1000 रुपये की घोषणा हुई। गुलाबी नोट के नारे जरूर लगे लेकिन पेंशन बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया। 10 साल में 2200 रुपये पेंशन बढ़ाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें