फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दूसरे शूटर की गिरफ्तारी के लिए पंजाब में दबिश दे रही सीआईए

Tue, 17 Feb 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। फूसगढ़ गांव में अमेरिका में रह रहे बलकार लाठर के मकान पर 3 फरवरी को गोली चलाने वाले दूसरे शूटर की तलाश में सीआईए की टीम पंजाब के पटियाला सहित अन्य जगहों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चार दिन के रिमांड के बाद गिरफ्तार किए गए पंजाब के पटियाला के राजपुरा निवासी शूटर जसबीर को 18 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
तीन फरवरी की रात को करीब 1:30 बजे अमेरिका में बैठे गुरदास ने बलकार लाठर के साले संदीप से 53 हजार डॉलर के लेनदेन को लेकर पहले अंबाला के सोंटा गांव निवासी अपने भाई गुरशेर से रेकी करवाई थी। इसके बाद शूटर जसबीर और अन्य से संपर्क करके फायरिंग करवाई थी। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए थे। सीआईए एक टीम ने रेकी करने वाले गुरशेर और शूटर जसबीर को 14 फरवरी को समानाबाहू गांव के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी गुरशेर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जबकि शूटर जसबीर का चार दिन का रिमांड मंजूर किया था। अब रिमांड के दौरान पुलिस की टीम दूसरे शूटर की गिरफ्तारी के पंजाब में दबिश दे रही है। सीआईए एक के प्रभारी संदीप मंढान ने बताया कि रिमांड के बाद पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। पुलिस दूसरे शूटर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें