माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग के डाउन ट्रैक पर करनाल और बजीदा स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह बठिंडा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो की। मृतक की उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भिजवा दिया।
जीआरपी सब इंस्पेक्टर ऋषि कुमार ने बताया कि जीआरपी को सूचना मिली थी कि बजीदा और करनाल स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
पड़ताल में सामने आया कि उसकी बठिंडा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक ने सफेद लाइनदार कमीज, नीला लोवर पहना है। जीआरपी की ओर से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।