फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मां दुर्गा के भजन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालू

Sat, 04 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। न्यू कैम में शुक्रवार को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया। जागरण की शुरुआत गणेश वंदना और मां दुर्गा की आरती के साथ की गई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायकों ने जय माता दी, तेरी आरती उतारू मां, राम नाम की लूट है, जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। प्रसाद और भंडारे का वितरण किया गया। न्यू कैम के मालिक सुरेंद्र पाल बंसल, संगीता बंसल, राजकुमार तायल, मीनू तायल, आयुष तायल, रवि सिंगला, ओमप्रकाश व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें