फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन अंक लुढ़का पारा, कल बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को दोपहर के समय बादल छाने से अधिकतम तापमान में तीन अंक तक कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को बारिश होने की और तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस बार मौसम परिवर्तनशील है। इस सप्ताह में जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वहीं शुक्रवार को बादलों की आवाजाही लगी रहने से अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि कई दिन बादलों की आवाजाही रह सकती है। वहीं रविवार को बारिश की संभावना है इससे तापमान में कमी आएगी। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान घटकर 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान में कमी आने और बारिश होने से गेहूं के दाने का विकास अच्छे से हो पाएगा इससे किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें