निसिंग। शहर में स्थित तीन दुकानों के शटर पर लगे ताले तोड़कर चोर सात गैस सिलिंडर सहित दो बैटरी चोरी करके ले गए। निसिंग थाना पुलिस ने शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता लक्ष्मी देवी ने बताया कि वीरवार की देर रात चोर उनकी दुकान के शटर पर लगे ताले को तोड़कर तीन भरे हुए सिलिंडर व बैटरी चोरी करके ले गए। इसके अलावा सुनील कुमार ने भी शिकायत दी की उसकी दुकान से भी दो खाली सिलिंडर और बैटरी चोरी करके ले गए। वहीं, अन्य एक ओर दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो खाली सिलिंडर चुराए। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं। संवाद