फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: बच्चे को घर से उठाया, डंडों से पीटकर नहर में दिया धक्का, पड़ोसी युवकों पर आरोप

Sun, 02 Apr 2023 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

नंगला फार्म निवासी दस वर्षीय दीपक शनिवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गुलशन और उसका साथी किशोर को बाइक पर जबरन उठाकर ले गए। उसका मुंह बांध दिया और काछवा नहर के पास मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में एक बच्चे का उसके पड़ोसी युवकों ने बाइक पर अपहरण करने के बाद नहर में फेंक कर हत्या करने की कोशिश की, मगर वह अपने इस मकसद में सफल नहीं हो सके। नहर में गिरने के बाद किशोर चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और उसकी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। किशोर का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नंगला फार्म निवासी दस वर्षीय दीपक शनिवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गुलशन और उसका साथी किशोर को बाइक पर जबरन उठाकर ले गए। उसका मुंह बांध दिया और काछवा नहर के पास मारने की कोशिश की। पहले तो बच्चे को डंडों से पीटा और बाद में पीछे से धक्का देकर नहर में फेंक दिया। इसी दौरान एक चालक ट्रक में माल लोड कर रहा था। बच्चे के चिल्लाने के बाद मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। 

चालक ने रस्सा डालकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बेहोशी की हालत में बच्चे को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि बच्चे को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे के बयान लिए गए हैं जिसमें उसने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी परिजनों की और से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें