फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मास्टर ट्रायल सफल, 50 हजार क्विंटल गन्ने की पर्चियां जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। करनाल सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को मिल में मास्टर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। अब 24 नवंबर से पेराई सत्र शुरू होगा। ट्रायल के दौरान मिल की मशीनरी और विभिन्न संयंत्रों की कार्यप्रणाली परखी गई, ताकि सत्र शुरू होने के बाद गन्ना पेराई में किसी तरह की बाधा न आए।
विज्ञापन

मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि मास्टर ट्रायल के दौरान अनलोडर, केन कॅरिअर चेन, मिल रोलर्स, पावर टरबाइन और बॉयलिंग हाउस सहित विभिन्न मशीनों का परीक्षण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सभी संयंत्रों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करना है, जिससे निर्धारित समय पर पेराई शुरू हो सके और सत्र सुचारु रूप से संचालित हो।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि आगामी पेराई सत्र के लिए किसानों को 50 हजार क्विंटल गन्ने की पर्चियां एसएमएस के माध्यम से जारी कर दी गई हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे मोबाइल पर प्राप्त पर्चियों के अनुसार ही मिल में गन्ना आपूर्ति करने की तैयारी करें। इससे गन्ना आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को गन्ना पर्ची से संबंधित समस्या आती है तो वह मिल के गन्ना प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9466454748 या गन्ना विकास अधीक्षक (सीडीआई) के मोबाइल नंबर 9355127135 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी तैयारियां पूरी होने के बाद पेराई सत्र सुचारु रूप से चलेगा और किसानों को गन्ना आपूर्ति के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें