फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव बैरसाल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार की है। सोमवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।
मायका पक्ष ने पति, सास-ससुर व अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बुटाना थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सुनहेड़ी खालसा की सीमा रानी (28) की शादी बैड़साल निवासी राजू के साथ ढाई साल पहले हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग सीमा रानी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पिछले 15 दिन से मायके वालों की सीमा से बात नहीं हुई थी। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सीमा की करंट लगने से मौत होने की सूचना दी गई। महिला के भाई निखिल ने आरोप लगाया कि रविवार दोपहर ही सीमा की हत्या कर दी गई और रात तक उनको सूचना नहीं दी गई। रात को सीमा के ससुराल के पड़ोस से फोन आया कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई है। जब वह वहां पहुंचे तो सीमा के पति व ससुर ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

हीटर पर रोटियां सेकते समय हुआ हादसा
विवाहिता के ससुर जिला सिंह ने बताया कि उसका बेटा मजदूरी करने गया था। वह और उसकी पत्नी अपनी बेटी के घर तीज के लिए गए थे। दोपहर डेढ़ बजे जब उनका बेटा राजू घर आया तो सीमा हीटर के ऊपर पड़ी थी। जिसके बाद उसने उन्हें सूचित किया, इतने में उसका बेटा व पड़ोस के लोग उसे नीलोखेड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सुखबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना बुटाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें