फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विवाहिता लापता, लाखों के गहने ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-16 में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बताया जाता है कि उसकी करीब सात महीने से किसी से बातचीत चल रही थी। पति व उसके परिवार ने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने नहीं मानी। वह लाखों के सोने के गहने और एक मोबाइल फोन भी ले गई। थाना शहर पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में सेक्टर-16 निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी शादी अप्रैल 2018 में सोनीपत की युवती के साथ हुई थी, उनका छह वर्ष का बेटा भी है। आरोप है कि उनकी पत्नी करीब सात माह से विनीत से बात करती थी। विनीत ने उसे मोबाइल फोन भी दिया था, जिसे वह घर पर छिपाकर रखती थी। उन्होंने कहा कि कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। अब वह घर से गायब है। आरोप है कि वह घर से एक सोने का सेट, झुमके और अंगूठी भी ले गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें