फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बांसों गेट में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश के गंगोह निवासी मृतक विवाहिता शिवानी की बहन हिमानी ने बताया कि पांच साल पहले उसकी बहन की शादी इंद्रा कॉलोनी में हुई थी। दो बड़े ऑपरेशन से उसकी बहन के दो बच्चे हुए हैं।
डॉक्टर ने तीसरा बच्चा पैदा करने से मना किया था, लेकिन ससुराल वाले उसकी बहन पर तीसरा बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहे थे। उसकी बहन गर्भवती भी हो गई थी। जब उसकी बहन मायके आई तो उसकी मां ने देखा कि शिवानी बहुत कमजोर हो गई है। उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने बताया कि उसे टीबी भी है। ससुराल पक्ष ने शिवानी का इलाज भी नहीं कराया। उन्होंने ही डॉक्टर से उसका इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके जीजा ने मायके पक्ष को शिवानी की मौत की सूचना भी नहीं दी। सिटी थाना के जांच अधिकारी गुरविंद्र सिंह का कहना है कि मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें