करनाल। इंद्री रोड स्थित बस स्टैंड पर एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ पिलाकर सोने की चेन चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यूपी निवासी अनिल गुप्ता दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था। उसे बदी में एक कंपनी में काम के लिए जाना था। जब वह कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए नए बस स्टैंड पर उतरा तो किसी ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह बेसुध हो गया और कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी सोने की चेन ले गया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करा दिया है। संवाद