मृतक पूनम ने एक वीडियो क्लिप बनाकर गांव के रामकुमार के पास भेजी थी। जिसके बाद रामकुमार ने वीडियो क्लिप पूनम के भाई राहुल को दिखाई थी। वीडियो क्लिप में पूनम कह रही थी कि मेरा पति जसविंद्र और सास मेरे ऊपर गलत शक करते हैं।
करनाल के इंद्री थानाक्षेत्र निवासी गढ़ी बीरबल में महिला ने पति के किसी और महिला से अवैध संबंध से आहत होकर मौत को गले लगा लिया। महिला पर उसका पति मारपीट कर अत्याचार करता था। जिसको वह सहन नहीं कर पाई और मायके में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी पर ससुराल में काफी अत्याचार हुआ। दूसरी महिला के लिए पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी को हत्या करने के लिए मजबूर किया है। परिजनों को उनकी बेटी की मरने से पहले वीडियो मिली है।
विज्ञापन
मरने से पहले मृतक ने बनाई वीडियो
मामला करनाल इंद्री थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बीरबल का है। परिजनों ने बताया कि पूनम ने आत्महत्या की थी। पूनम ने एक वीडियो क्लिप बनाकर गांव के रामकुमार के पास भेजी थी। जिसके बाद रामकुमार ने वीडियो क्लिप पूनम के भाई राहुल को दिखाई थी। वीडियो क्लिप में पूनम कह रही थी कि मेरा पति जसविंद्र और सास मेरे ऊपर गलत शक करते हैं। जबकि मेरे पति जसविंदर का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। मैं इस कारण दुखी होकर आत्महत्या करने जा रही हूं।
पानीपत निवासी परिजनाें ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2004 में हुई थी। शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी थी और लाखों रुपये खर्च किए। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच माह पहले उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा था। जबकि बेटी के पति जसविंदर का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। बेटी के विरोध करने पर प्रताड़ित करते थे। इस घटना के बाद महिला का पति विदेश जाने की फिराक में है।