फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विवाहिता का आरोप- ससुराल पक्ष घर में नहीं रहने दे रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता और उसके ससुराल पक्ष के बीच घरेलू विवाद सामने आया है। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष उसके साथ झगड़ा करता है और उसे घर में रहने नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

वहीं, उसके पति ने वीडियो जारी कर उसे अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया है। दूसरी ओर, ससुर ने भी बहू के आरोपों को निराधार बताया। विवाहिता का कहना है कि वह अपने ससुराल में ही रहना चाहती है। विवाहिता के ससुर ने कहा कि बहू रविवार को अपने परिवार के लोगों के साथ घर पहुंची और जबरन अंदर आ गई।
असंध थाना प्रभारी राजेश कुमार महिला ने ससुर व अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें