फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी मजदूरों से रात 10 बजे तक ही कराया जाए काम : जंग बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मंडी मजदूर संगठन की बैठक सोमवार को नई अनाजमंडी में हुई जिसमें मंडियों में काम करने वाले मजदूरों की समस्याओं व मांगों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मंडियों में सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक मजदूरों से काम लिया जा रहा है। मजदूरों से सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक ही काम करवाया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रधान जंग बहादुर यादव ने कहा कि मंडी में बोरी चोरी होने पर मजदूर को आरोपी बनाया जाता है जो अन्याय है। जब मजदूर अपना काम करके घर चला जाता है तो उसके बाद चोरी की घटना से उसका कोई लेना देना नहीं होता। मंडी में बाहर से आने वाले लोग चोरी का काम करते हैं और कई बार उन्हें पकड़ा भी जा चुका है। बोरी चोरी का भुगतान मजदूर से करवाना गलत है। उन्होंने कहा कि सेलर वाले लिफ्टिंग के लिए आते हैं लेकिन बोरी उठाने को लेकर कोई पर्ची नहीं देते। बिना पर्ची के बोरी उठान की जिम्मेदारी आढ़ती या ठेकेदार की नहीं होगी।
इस अवसर पर मंडी प्रधान राम कुमार, हरे राम, महेश्वर, मोतीराम, मनोज, मदन सिंह, राकेश सिंह, रविंद्र कुमार, छोटू, दिलीप कुमार, पवन कुमार, छत्र सिंह व रामू ने मजदूरों को संबोधित किया। संचालन जिला सचिव सुरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें