61....घंटाघर चौक से कैंडल मार्च निकालते शहरवासी। संवाद
करनाल। भिवानी में शिक्षिका मनीषा हत्याकांड से लोगों में लोग है। सोमवार को शहर के घंटाघर चौक पर शाम छह बजे शहरवासियों ने कैंडल मार्च निकाला और भिवानी पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि हत्या के दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
इनेलो के जिला प्रधान मनिंद्र सिंह पूनिया ने कहा कि भिवानी जिले में शिक्षिका की निर्मम हत्या ने सभी को झकझोर दिया है। यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं बल्कि पूरे समाज की चीख है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं और हत्यारे बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षिका के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सबको लामबंद होना जरूरी है। यह सिर्फ न्याय की लड़ाई नहीं, बल्कि बेटियों की अस्मिता और समाज के विश्वास की लड़ाई है।
अधिवक्ता सोनिया तंवर ने कहा कि जब मनीषा का परिवार पुलिस के पास मदद के लिए गया तो पुलिसकर्मी ने अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि यही कारण है कि कई महिलाएं थानों में शिकायत करने नहीं जातीं। उन्होंने भिवानी पुलिस पर आरोप लगाए कि यदि पुलिस वक्त रहते मनीषा के परिवार की शिकायत दर्ज कर लेती तो आज यह घटना नहीं होती। मौके पर जयपाल पूनिया, दीपक, लाला नरवाल, कर्ण संडीर, सागर कल्याण, ललित शर्मा, गुरजंट सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।