फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला युवक का शव

Fri, 07 Feb 2014 12:06 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से दोस्तों के साथ निकले एक 17 वर्षीय लड़के का शव वीरवार सुबह रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मृतक मनदीप उर्फ तानू के चाचा मनदीप सिंह ने बताया कि उनका भतीजा मनदीप सिंह बुधवार शाम दो दोस्तों के साथ घर से गया था लेकिन लौटा नहीं। उन्होंने उसकी रातभर तलाश की। सुबह पता चला कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास ही उसका शव पड़ा हुआ है।

उसके शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मनदीप सिंह ने आशंका जताई कि उनके भतीजे की हत्या की गई है। वहीं रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी लछमन दास ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान अवश्य पाए गए हैं लेकिन उसकी हत्या की गई है या नहीं, यह जांच का विषय है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें