ग्रामीणों ने गांव कौल में नहर के पुल के पास से पशु तस्करों से छह गायें और दो बछड़े मुक्त करवाए। पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर कर लिया है जबकि तीन फरार हो गए। वीरवार सुबह करीब पांच बजे एक गाड़ी में दो बछड़े और छह गायों को ले जाया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर ही गाड़ी को रुकवा लिया और मामले की सूचना ढांड पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और पशु तस्कर को काबू कर गायें और बछड़ों को मुक्त करवाया। पुलिस ने गंगाहड़ हसनपुर निवासी जुल्फकार सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ढांड थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पशु तस्करी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर संत गोपाल दास ढांड थाने में पहुंचे और थाना प्रभारी रमेश कुमार से मिलकर पशु तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।