फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने पर पुलिस ने हिरासत में लिया दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र के गांव में दूसरी शादी करने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूल्हे का कहना है कि वह दूसरी शादी नहीं कर रहा था बल्कि गुरुद्वारे में अखंड पाठ करा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करनाल जिले के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2007 को जींद जिले में हुई थी। इसके बाद 2016 में उसके भाई व उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसकी शादी को करीब 14 साल हो गए, लेकिन उसे कोई औलाद नहीं हुई। इस कारण उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। ससुराल वाले भी प्रताड़ित करते थे। करीब 12 दिन पहले उसके पति ने और सास ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी मां उसे मायके अपने घर ले आयी। इसके बाद पति ने दूसरी शादी की तैयारी कर ली। आरोप है कि शुक्रवार को सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र के गांव के गुरुद्वारे में वह दूसरी शादी रचाने लगा। इस पर पत्नी ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मौके पर जाकर दूल्हे को गुरुद्वारे से अपनी हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर दूल्हे का कहना है कि वह दूसरी शादी नहीं कर रहा था, बल्कि गुरुद्वारे में अखंड पाठ करा रहा था।
एक गांव के गुरुद्वारे में एक व्यक्ति द्वारा दूसरी शादी करने की सूचना मिली थी। उस व्यक्ति की पहली पत्नी ने यह शिकायत दी थी। मौके पर जाकर उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन वह व्यक्ति कह रहा है कि वह गुरुद्वारे में दूसरी शादी नहीं करा रहा था। इस मामले की अभी जांच की जा रही है। -सुरेंदर राणा, सेक्टर 32 33 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें