करनाल। कनाड़ा में रह रहे रामनगर निवासी शिल्पा और शिरीष को कनाड़ा की नागरिकता दिलवाने के नाम पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले सेक्टर-4 निवासी साैरव गिल को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने एक दिन का रिमांड मंजूर किया है।
सेक्टर-4 चाैकी प्रभारी राजन ने बताया कि रामनगर निवासी दंपति शिल्पा और शिरीष वर्तमान में कनाड़ा में वर्क परमिट पर रह रहे हैं। वे सितंबर, 2024 में गौरव गिल के संपर्क में आए थे। आरोपी ने एक माह के भीतर कनाडा की नागरिकता दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले 40 हजार कनाडाई डॉलर की मांग की। शिल्पा का आरोप है कि उन्होंने 24 लाख रुपये दिए। नवंबर, 2024 तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मार्च, 2025 में रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने इनकार कर दिया। धमकी दी। संवाद