मरम्मत काम के चलते ट्रेनें घंटों की देरी से करनाल पहुंच रहीं हैं। बुधवार को मालवा सुपरफास्ट और आम्रपाली एक्सप्रेस निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल के अनुसार, 20433 जम्मू मेल 30 मिनट, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 30 मिनट, 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 घंटा, 12057 दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस 30 मिनट, 14507 दिल्ली फाजिल्का इंटरसिटी 2 घंटे, 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू 1.5 घंटे की देरी से करनाल पहुंची। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य चलने के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ रूटों पर अन्य कारण रहे। ब्यूरो