फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हड़ताल पर दमकलकर्मी... होमगार्ड और रोडवेजकर्मी किए तैनात

Thu, 09 Apr 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सेक्टर चार में दमकल कार्यालय परिसर में मांगो को लेकर रोष व्यक्त करते कर्मी।
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

फरीदाबाद की घटना में दो कर्मचारियों की मौत के बाद करनाल के भी 161 दमकलकर्मी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। प्रशासन ने होमगार्ड विभाग के 80 कर्मियों और रोडवेज के 10 चालकों की तैनाती फायरब्रिगेड पर की है। बुधवार को विभाग के पास कोई इमरजेंसी कॉल नहीं आई।
सेक्टर-4 स्थित दमकल विभाग परिसर में जिलेभर के 159 पे रोल और दो नियमित कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान संदीप त्यागी ने कहा कि अगर दो दिन में उनकी मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग रखी कि फरीदाबाद कालका स्टील कंपनी में आगजनी के दौरान जान गंवाने वाले दमकल कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए। आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और नियमित नौकरी मिले। दोनों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाए। विभाग के सभी कर्मचारियों को 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने और जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।कर्मचारी सतपाल सिंह, धर्मवीर राणा, सुनील राणा, रामपाल ने 31 दिसंबर, 2025 के उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की।
वहीं दमकल विभाग ने होमगार्ड और रोडवेज कर्मियों को स्टेशनों पर लगाया है। इसके अलावा विभाग के अन्य सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां हड़ताल तक रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले में दमकल विभाग के पास 21 गाड़ियां हैं। 23 पक्के कर्मचारियों में से 21 को अलग-अलग स्टेशनों पर लगाया गया है। होमगार्ड के 80 जवान और रोडवेज से 10 चालक को डयूटी पर लगाया है। सेवाएं किसी भी तरह से बाधित नहीं होने दी जाएंगी। मंगलवार रात से लेकर बुधवार शाम तक कोई भी आगजनी की घटना नहीं हुई। - दीपक शर्मा, जिला दमकल अधिकारी, दमकल विभाग करनाल

सेक्टर चार में दमकल कार्यालय परिसर में मांगो को लेकर रोष व्यक्त करते कर्मी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें