करनाल। विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य में हमारा शौचालय-हमारा सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अभियान 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस तक चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांवों व शहरों में स्वच्छता कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू की विस्तार से जानकारी दी जा रही है जिसमें ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं के साथ चर्चा की जाएगी। स्वयं सहायता समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ गांव में जिन घरों में शौचालय नहीं हैं, उन्हें चिन्हित करने, शौचालयों की उचित साफ सफाई रखने हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ब्यूरो