फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विश्व शांति के लिए महंत ने शुरू की पंचधुनी अग्नि तपस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डेरा बाबा मस्त गिरी अखाड़े में मंगलवार सुबह हवन कर महंत प्रह्लाद गिरी महाराज पंचधुनी अग्नि तपस्या की शुरुआत की। भीषण गर्मी में महंत अपने चारों ओर पंचधुने जलाकर दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक रोजाना तपस्या करेंगे। वह ऐसा पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की आत्मा की शांति और विश्व कल्याण के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पहले दिन महंत प्रह्लाद गिरी को पांच मिट्टी के मटकों के ठंडे पानी से स्नान करवाया गया। उसके बाद खुद उपलों को अग्नि दे हवन सामग्री की आहुति देकर अग्नि तपस्या शुरू की। अग्नि तपस्या के दौरान श्रद्धालु उनके दर्शन और उनकी परिक्रमा करते हैं। महंत प्रह्लाद गिरी ने बताया कि इस बार की यह तपस्या लेफ्टिनेंट विनय नरवाल सहित पहलगाम के आतंकी हमले में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए और भारत पाकिस्तान सहित विश्व शांति के लिए है। ये पंचधुनी तपस्या लगातार 31 दिन की जाएगी। महाराज ने बताया कि इससे पूर्व भी वह पंचधुनी तपस्या 19 बार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें