फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: होटल से प्रेमी जोड़े का अपहरण, मामला दर्ज

Sun, 26 Nov 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के पुराना चार चमन स्थित एक होटल से देर रात एक प्रेमी जोड़े का अपहरण करने का मामला सामने आया है।

अपहरणकर्ताओं ने होटल में पहुंचकर कमरे में रुके युवा का जानकर बताकर उससे मिलने की बात कही। रिसेप्शनिस्ट ने फोन कर युवक को बताया तो वह नीचे आया। इसके बाद आरोपी तीन लड़के व एक बुजुर्ग व्यक्ति लड़के व लड़की को जबरदस्ती अपनी इनोवा गाड़ी में डालकर फरार हो गए। रिसेप्शनिस्ट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिपुर गांव निवासी अंकुश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमीगो होटल पुराना चार चमन करनाल में रिसेप्शनिस्ट है। होटल में 24 नवंबर को करीब दोपहर तीन बजे विशाल रिसेप्शनिस्ट की नौकरी पर तैनात था। होटल में दो दिन पहले गुरुदेव निवासी दुसैन गांव (कैथल) स्वीपर की नौकरी छोड़कर गया था।
विज्ञापन


वह 24 नवंबर को एक लड़की अन्नु को लेकर आया और वे कमरा नंबर 301 में रुके थे। उसी दिन रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह अपनी ड्यूटी पर था तो होटल पर तीन लड़के आए और कहने लगे कि गुरुदेव से मिलना है गुरुदेव से कहो कि वीरेंद्र आया है। उसने फिर होटल के लैंडलाइन फोन से बात की और उसे बताया कि वीरेंद्र मिलने

आया है।

उसने वीरेंद्र को नीचे रोक लिया। गुरुदेव नीचे आ ही रहा था कि वे लड़के गुरुदेव को पकड़ कर नीचे ले आए और एक बुजुर्ग व्यक्ति ऊपर से लड़की को लेकर नीचे आया। उसी दौरान उसने अपने साथियों संजीव व सुमित को बुलाया और उन्हें सारी बात बताई। उन्होंने नीचे जाकर देखा तो गुरुदेव व उस लड़की को उक्त चारों लोग इनोवा गाड़ी में डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रात को ही पुलिस होटल में पहुंच गई थी। रिसेप्शनिस्ट ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया और मामले की लिखित शिकायत भी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

- जसविंद्र सिंह, प्रभारी, शहर थाना, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें