फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: देख जॉब सरकारी नास करया बिचौले नै.. पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। देख जॉब सरकारी नास करया बिचौले नै.., 52 गज का दामन पहर मटक चालूंगी.. जैसे प्रसिद्ध गीतों पर नृत्य और रागिनी की प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने धमाल मचाया। मौका था जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का।
दोदिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को आगाज हुआ। राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम के पहले दिन कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी खंडों से पहुंची विजेता टीमों ने कुल चार विधाओं में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल व जिला परियोजना संयोजक एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेंद्र नरवाल ने की। निसिंग स्कूल की प्रिंसिपल मनदीप शर्मा, डीपीसी डॉ. सचिन मदान, जिला सांस्कृतिक समन्वयक पंकज कुमार, डीएमएस सुमित मान मौजूद रहे। ब्यूरो


ये रहे परिणाम

- समूह लोक नृत्य : राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड प्रथम, कन्या विद्यालय निसिंग द्वितीय और वरिष्ठ माध्यामिक फुरलक तृतीय, प्राथमिक विद्यालय बल्ला चतुर्थ।

- एकल लोक नृत्य : राजकीय कन्या विद्यालय रेलवे रोड प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़ाव द्वितीय, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक निसिंग तृतीय, कन्या विद्यालय इंद्री चतुर्थ।

- रागिनी (एकल) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़ाव प्रथम, कन्या माध्यमिक विद्यालय द्वितीय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जानी तृतीय, माध्यमिक विद्यालय इंद्री चतुर्थ।
विज्ञापन


- लघु नाटिका : पीएमश्री राजकीय विद्यालय नीलोखेड़ी प्रथम, कन्या विद्यालय निसिंग द्वितीय, माध्यमिक विद्यालय बीरबडालवा तृतीय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तक चतुर्थ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें