फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ''मौत'' के निशाने पर शराब कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शराब कारोबारियों से महीना बांधने के लिए देता था धमकी
विज्ञापन

- रोशनदान से कूदने के बाद झाड़ियों में छिपा था बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की गिरफ्त से भागे बदमाश पवन उर्फ मौत के निशाने पर शहर के शराब कारोबारी हैं। वह शराब कारोबारियों को कॉल कर महीना बांधता है और रंगदारी मांगता है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। बदमाश पवन के डर से तरावड़ी थानाक्षेत्र के एक बड़े शराब कारोबारी ने 31 जुलाई को केस दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। वह शराब कारोबारियों से 50 हजार रुपये प्रति माह देने को कहता है। इस कारण शराब कारोबारी दहशत में हैं। यह बदमाश सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था। शनिवार को वह शौचालय की खिड़की से भाग गया।
मैं मौत बोल रहा हूं...

31 जुलाई को शराब कारोबारी तरावड़ी के वार्ड नंबर-14 निवासी निखिल को कॉल कर बदमाश पवन उर्फ मौत ने कहा था कि कुरुक्षेत्र से मौत बोल रहा है। उसे 50 हजार रुपये हर महीने देना होगा। अगर उसने हर महीने उसे यह रकम नहीं दी तो वह रेकी करा उसकी हत्या कर देगा। पुलिस ने पवन उर्फ मोनू उर्फ मौत समेत चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके अलावा बदमाश पर चोरी, डकैती के करीब पांच मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

शौचालय जाने से पहले पुलिसकर्मी ने खोली थी हथकड़ी
सिविल अस्पताल में मौजूद लोगों की मानें तो ट्रामा सेंटर के शौचालय में बदमाश करीब 11:30 बजे पहुंचा। शौचालय जाने से पहले पुलिसकर्मी ने बदमाश की हथकड़ी खोल दी थी। जिसके बाद बदमाश ने शौचालय में जाकर कुंडी लगा ली। 15 से 20 मिनट तक वह शौचालय के अंदर ही रहा। इसी दौरान बाहर खड़े पुलिसकर्मी आपस में बातचीत कर रहे थे। वह करीब छह फुट ऊंचे शौचालय के रास्ते रोशनदान तक पहुंचा। जिसके बाद रोशनदान से कूदकर भाग निकला। बाहर खड़े पुलिसकर्मियों को बाद में पता चला कि बदमाश भाग गया है।
पुलिस बदमाश को ट्रामा सेंटर के बाहर खोजती रही, लेकिन रोशनदान से कूदने के बाद वह झाड़ियों में कुछ देर तक छिपा रहा। बाद में सड़क के रास्ते आसानी से भाग निकला। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज की मदद से बदमाशों को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन

अस्पताल से कर दिया था डिस्चार्ज

सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक शनिवार को पवन उर्फ मौत को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट लेकर जाने वाली थी, लेकिन आरोपी ने साजिश के तहत फरार होने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस शौचालय के बाहर बदमाश के आने का इंतजार करती रह गई।
डीएसपी को प्रारंभिक जांच सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी है।

- शशांक कुमार सावन, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें