फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिव्यांग की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गीता कॉलोनी में शुक्रवार को दिव्यांग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

धक्का बस्ती निवासी दिव्यांग ओम प्रकाश (40) रिक्शा और बैसाखियों के सहारे चलता था। शुक्रवार को वह रिक्शा से घर से निकला था मगर बाद में घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शाम को पुलिस को हांसी रोड गीता कॉलोनी के पास से उसका शव बरामद किया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो शव के कमर और बाजू पर चोटों के निशान थे। ऐसे में उसकी मारपीट कर हत्या की गई है। दिव्यांग की पेंशन से घर का गुजारा चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें