फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियां रोकने में नाकाम पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

Fri, 31 Jan 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कप्तान ने शहर में बढ़ रही चोरियों के मद्देनजर थाना शहर प्रभारी नायाब सिंह को हटाकर पुलिसलाइन में भेज दिया है। उनके स्थान पर अब इंस्पेक्टर रणधीर भुक्कल को नया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


उधर, नायाब सिंह ने एक एएसआई और मुख्य सिपाही पर कार्रवाई के लिए सिफारिश की है। हालांकि अभी तक किसी विभागीय कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी है। पिछले कई दिनों से शहर में बढ़ रही चोरी की वारदात को रोकने में नाकाम पुलिस विभाग ने अपने अफसरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी सिलसिले में थाना प्रभारी को पुलिसलाइन में भेजा गया है, जबकि दो अन्य कर्मचारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पिछले काफी समय से शहर में बढ़ती चोरियों से शहर के लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना है कि रात को पुलिस गश्त के नाम पर महज खानापूर्ति ही की जा रही है।
विज्ञापन


डीएसपी (मुख्यालय) जोगेंद्र राठी ने थाना शहर प्रभारी नायाब सिंह को पुलिसलाइन में भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शहर में चोरियों पर अंकुश लगाने में विफल रहने पर थाना प्रभारी को हटाया गया है।

नायाब सिंह की शिकायत पर दो अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।

थाना शहर से 200 मीटर पर चोरी
थाना शहर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित सोम प्रकाश एंड संस सराफ की दुकान में चोरों ने 26 जनवरी की रात गैस कटर से शटर के ताले और तिजोरी काट कर दुकान में रखे 20 किलो चांदी व सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था।

व्यापारियों ने विरोध करते हुए सर्राफा बाजार को बंद भी रखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर कैमरों के रिकॉर्डर भी अपने साथ ले गए थे, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद चोर गैस सिलेंडर को दुकान में ही छोड़ गए थे।

पांच वारदात, कोई भी ट्रेस नहीं
सर्राफों का कहना है कि पिछले चार सालों में बाजार में चोरी की वारदात बढ़ी है। थाना शहर क्षेत्र में करीब 500 मीटर की दूरी पर पिछले चार साल में सर्राफाें की दुकान में चोरी की पांच बड़ी वारदात हो चुकी है। अभी तक किसी भी गिरोह की गिरफ्तारी नहीं हुई।

वारदात के बाद पुलिस व्यापारियों से हर बार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर देती है, लेकिन आज तक कोई भी चोरी ट्रेस नहीं हुई।

माना जा रहा है कि इसी के चलते उस रात ड्यूटी पर तैनात राइडर पांच पर एएसआई सतबीर सिंह और मुख्य सिपाही को एसपी ने सस्पेंड किया, जबकि थाना प्रभारी नायाब सिंह को पुलिसलाइन में भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें