फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की तरह बरसा कोहरा

Fri, 31 Jan 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को निरंतर तीसरे दिन गिरे घने कोहरे के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। दोपहर करीब साढे़ 11 बजे तक लोग कोहरे के दौरान आसमान से गिरने वाले पानी के कारण भीगते रहे।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के अनुसार भले ही तीन दिन से गिर रहा कोहरा गेहूं की फसल की लिए लाभदायक हो, लेकिन सामान्य जनजीवन पर पूरी तरह प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

शुक्रवार सुबह लोग नींद से जागे तो अपने घर आंगन और बाहर सड़कों पर थोड़ा बहुत पानी ठहरा दिखने पर उन्हें रात में बारिश होने जैसा लगा, लेकिन यह बारिश का पानी नहीं था।

यह पानी रात भर आसमान से कोहरे के दौरान बरसा वाष्पन था। कोहरे के कारण पिछले दो दिन की तरह शुक्रवार को तीसरे दिन विजिबिलिटी मात्र तीन-चार मीटर होने की वजह से कुछ रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान टूटा
पिछले तीन दिन से लगातार गिरने वाले घने कोहरे ने लोगों की तौबा करा दी है। रात में बादल होने के कारण भले ही तापमान थोड़ा बढ़ा हो, लेकिन दिन में कोहरा गिरने और सूर्य कम देर दिखाई देने के साथ हुए वाष्पन ने अधिकतम तापमान को करीब 0.4 डिग्री तक लुढ़का दिया है।
लोग पूरा दिन पेड़ों के नीचे नहीं खडे़ हो सके। पेड़ों के पत्तों पर गिरा कोहरा जमीन पर बारिश के रूप में तेजी से गिरता रहा। यहां तक की शहर की तमाम सड़के कोहरे के वाष्पन के कारण पूरी तरह गीली हुई नजरआई।

आज भी गिरेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के पर्यवेक्षक श्याम सिंह चौहान के अनुसार वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन में भी घना कोहरा रहने के कारण अधिकतम तापमान टूट कर 13.6 डिग्री रह गया है। रात में थोडे़ बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान करीब ढाई डिग्री बढने के साथ 9.5 डिग्री हो गया है।

सुबह के समय मौसम में नमी 100 प्रतिशत और शाम के समय 93 प्रतिशत दर्ज की गई है। वाष्प दाब सुबह 9.2 एमएम तथा शाम के समय 10.6 एमएम दर्ज किया गया। पश्चिम से पूर्व दिशा में 2.6 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चली। शनिवार को भी घना कोहरा गिरने के आसार बने हैं।  


कोहरे में भिडे़ ट्रक और कैंटर
करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे में इंद्री के गांव धमनहेड़ी के समीप ट्रक और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इसमें कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इंद्री सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। थाना इंद्री पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और ट्रेफिक व्यवस्था को सुचारू किया।

करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का मानना है कि नीलोखेड़ी के समीप नेशनल हाईवे पर लगा टोल बेरियर के कारण ऐसा हो रहा है।

ट्रक और अन्य वाहन चालक टोल बचाने के चक्कर में बलड़ी बाईपास और पिपली से वाहन चालक वाया इंद्री होकर जीटी रोड पर आते हैं, जिसके चलते हैवी ट्रैफिक से दुर्घटनाएं आए दिन होती हैं। मामला प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार के संज्ञान में भी है, परंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें