फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हल्का कोहरा पड़ा, और गिरेगा तापमान

Mon, 15 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन


शहर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के असर से शहर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह और रात के समय सर्द हवा के साथ कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल करनाल में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। रविवार की सुबह हल्का कोहरा पड़ा। जीटी रोड, मेरठ रोड और शहर के बाहरी इलाकों में कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। वहीं, रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें