फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में एक समाजसेवी संस्था चलने वाले वाले और दुष्कर्म के आरोपी गुरकीरत सिंह ने शिकायतकर्ता महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेल कर 14 लाख मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरकीरत का आरोप है कि महिला खुद ही उसके पास आई थी। परिवार की बातें कर भावुक कर दिया। उनके बीच रुपयों का भी लेनदेन हुआ था। उनकी शादी हुई तो महिला ने धमकी देना शुरु कर दिया। दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी। उनको ब्लैकमेल कर 14 लाख रुपये मांगे थे। थाना शहर प्रभारी परवीन कुमार ने बताया कि गुरकीरत की शिकायत पर महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की प्राथमिकी दर्ज की है। जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि महिला ने गुरकीरत सिंह पर समाजसेवी संस्था की आड़ में उसे फुसलाने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें