फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sat, 04 Jan 2014 11:36 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू गार्डन कॉलोनी में रहने वाली लेक्चरर सरला भोला पत्नी लेक्चरर गुरदीप भोला शनिवार सुबह अपने बेडरूम में मृत मिली।  उसके शरीर पर चाकू के 14 निशान मिले हैं। मृतका का पति गुरदीप भोला फरार है। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने मृतका के भाई रामचरण की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सरला भोला डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में लेक्चरर थी, जबकि उसका पति गुरदीप भोला आरकेएसडी कॉलेज में लेक्चरर है।
विज्ञापन


मृतका अपने पीछे दो लड़के और एक लड़की छोड़ गई है। हत्या के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इसे पारिवारिक कलह मान कर चल रही है। गुरदीप भोला के गिरफ्त में आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू भी बरामद किया है। वहीं बताया जा रहा है कि हत्या के बाद हत्यारों ने खून से लथपथ अपने कपड़े भी बदले हैं और बाथरूम में अपने हाथ-पांव भी धोए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर भी मौके पर पहुंचे थे।

शनिवार सुबह देर तक जब सरला भोला और उसका पति गुरदीप भोला नहीं उठे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। गुरदीप की मां बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी। परिजनों ने जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ सरला का शव बेडरूम में पड़ा था जबकि उसका पति गुरदीप भोला फरार था। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस और मृतका के मायकों वालों को दी। मृतका का भाई शाहाबाद निवासी रामशरण परिवार के सदस्यों समेत मौके पर पहुंचा। थोड़ी ही देर में  पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


रामचरण ने बताया कि उसकी बहन सरला भोला की शादी वर्ष 2001 में कैथल के नेहरू गार्डन कॉलोनी निवासी गुरदीप भोला के साथ हुई थी। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि सरला को गुरदीप शुक्रवार को ही शाहाबाद से लेकर आया था। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। सरला के सिर और कमर सहित अन्य जगहों पर चाकुओं के निशान थे। उसने आशंका जताई कि इस घटना में आरोपी गुरदीप भोला के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने फिहहाल गुरदीप भोला के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मृतका के सिर, गर्दन समेत शरीर के अन्य भागों पर तेजधार हथियार के 14 गंभीर निशान थे।

शरीर पर चाकू के निशान
मृतका के सिर, चेहरे समेत अन्य भागों पर चाकू के करीब 14 निशान पाए गए हैं। महिला की गर्दन के नीचे चाकू से गहरा घाव है। इसके अलावा गर्दन के पीछे चाकू के नौ घाव, चेहरे पर दो कट,  बाजू पर दो वार और पैर पर भी एक वार किया हुआ है।

घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी
लेक्चरर गुरदीप ने अपने घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। पुलिस को भी सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

टीमों का गठन किया : एसपी
एसपी कुलदीप सिंह यादव का कहना है कि पुलिस ने आरोपी गुरदीप भोला के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए लिए टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें