फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: यूजी में दाखिले का अंतिम दिन, पीजी की मेरिट सूची आज; मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

Sun, 23 Aug 2026 11:40 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

रीतू जागलान ने बताया कि यूजी में ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से अब तक 1622 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा चुका है। 23 अगस्त को लेट फीस के साथ यूजी में दाखिले का अंतिम मौका रहेगा। पीजी में 23 अगस्त को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्नातक की दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यूजी के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 23 अगस्त अंतिम मौका है। ओपन काउंसिलिंग के तहत पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में अब तक 1622 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। वहीं पीजी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 अगस्त को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


एडमिशन नोडल अधिकारी रीतू जागलान ने बताया कि महाविद्यालय में खाली सीटों को ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जा रहा है। काउंसिलिंग के दौरान विद्यार्थियों को उपलब्ध सीटों और उनकी पात्रता के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। यूजी में अब तक 1622 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। अंतिम दिन भी दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि वहीं कई पाठ्यक्रमों के लिए सीटों अधिक आवेदन की तुलना में प्राप्त हुए हैं। एमए मनोविज्ञान की 60 सीटों के लिए सबसे अधिक 124 आवेदन मिले हैं। एमए अंग्रेजी की 60 सीटों के लिए 90 और एमए इतिहास की 60 सीटों के लिए 81 आवेदन आए हैं। एमएससी कंप्यूटर साइंस में 40 सीटों के मुकाबले 77, एमए कॉमर्स में 60 सीटों के मुकाबले 62 और एमएससी गणित में 40 सीटों के मुकाबले 59 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में इन पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


रीतू जागलान ने बताया कि यूजी में ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से अब तक 1622 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा चुका है। 23 अगस्त को लेट फीस के साथ यूजी में दाखिले का अंतिम मौका रहेगा। पीजी में 23 अगस्त को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वह समय सीमा के अंतर्गत अपनी फीस जमा कर सीट सुनिश्चित करें। यदि फीस नहीं भरी जाएगी तो सीट निरस्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें