फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लैपटाॅप चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
चंडीगढ़ और अंबाला की ट्रेनों से चलने वाली ट्रेनों में चोरी करने वाले आरोपी। संवाद - फोटो : कांशीराम कालोनी में निरीक्षण करती अपर निदेशक स्वास्थ्य रेखा रानी। स्रोत-विडियो ग्रैब
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों से लैपटाॅप चोरी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह को आरपीएफ की अपराध रोकथाम और जांच दल (सीपीडीएस) ने काबू किया। आरोपियों के कब्जे से आठ लैपटॉप और तीन घड़ियों सहित एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी आकाश, दीपक, संजय और मंजीत के तौर पर हुई है जोकि लैपटॉप चोरी करने के लिए लुधियाना से चंडीगढ़ और अंबाला तक सफर किया करत थे। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग लगभग आठ मामले चंडीगढ़ जीआरपी थाने में दर्ज किए।
18 दिन से डाला डेरा : ट्रेनों में लगातार बढ़ रही लैपटॉप चोरी की घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अंबाला अरुण त्रिपाठी के निर्देश पर सीडीपीएस टीम लगातार 18 दिनों तक चंडीगढ़ स्टेशन पर डेरा डाले रही। इस दौरान एक संंदिग्ध को जब टीम ने काबू किया तो इसके अगली कड़ियां खुद ही जुड़ती गई। जब गिरोह का दूसरा साथी चोरी को अंजाम देने के लिए चंडीगढ़ स्टेशन पर पहुंचा तो उसे भी पकड़ लिया गया। इन्हीं दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आरपीएफ की टीम गिरोह के मुख्य सरगना आकाश तक पहुंची जोकि लैपटॉप चोरी करने के बाद इसे आगे बेचने का काम करता था। इस कार्रवाई में आरपीएफ के उप निरीक्षक निर्मल सिंह, मुख्य सिपाही विरेंद्र सिंह और धर्मपाल, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, नरेशकुमार, नरेश, विजय कुमार, सुमित कुमार व रवि कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें