फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण की तो करेंगे सामूहिक आत्महत्या

Mon, 06 Jan 2014 05:05 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जीटी रोड के पास हुडा सेक्टर के लिए अधिग्रहण की जाने वाली भूमि के विरोध में कल्याण संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कॉलोनीवासियों और किसानों ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सर्विस लेन पर पहुंचा तो सर्विस लेन पर जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा महासचिव विरेंद्र सिंह राठौर के आवास पर पहुंचकर उनको कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर दस दिन के अंदर ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आत्महत्या करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। रविवार को कल्याण संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष राजीव सेन के नेतृत्व में अनोखा कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, तेलूराम कॉलोनी, राधा स्वामी कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों के सैकड़ों महिला-पुरुष अनोखा कॉलोनी में एकत्रित हुए। उन्होंने हाईवे पर विश्रामगृह के निकट बनने वाले 2 व 9 सेक्टर के लिए लगाए सेक्शन फोर का विरोध किया और विरोधस्वरूप शहर के मुख्य मार्गों पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 प्रदर्शन मुख्य बाजार, एसडी मंदिर चौक, मंडी मनीराम सर्विस लेन से होता हुआ कांग्रेस युवा राष्ट्रीय महासचिव विरेंद्र राठौर के निवास स्थान पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने इतना गुस्सा था कि उन्होंने सर्विस लेन पर कई जगह जाम लगाने का प्रयास किया। जिस कारण यातायात रुक गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाम ज्ञापन साैंपा।

    कल्याण संघ कमेटी के अध्यक्ष राजीव सेन, यश्पाल वर्मा, ओमप्रकाश राणा, सतपाल सरोहा, रामकुमार राठी, सुरेंद्र सैनी, डॉ. सुरेंद्र चावला, सिंदरपाल विर्क, नरेश तोमर, संदीप सिंगला, अरुण राणा, राकेश ग्रोवर, दीपक भाटिया, उमेश कुमार, राकेश कुमार व किसान यूनियन के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि घरौंडा में सेक्टर 2 व 9 के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग ने भूमि अधिग्रहण का नोटिस जारी किया हुआ है।

 1 जनवरी को नए एक्ट पर राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर किए गए, जिसमें यह बताया  गया कि अगर भूमि मालिक अपनी भूमि नहीं देना चाहता तो उसकी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। इस अधिग्रहण क्षेत्र में करीब आधा दर्जन कॉलोनियां बसी हुई हैं। अगर इन गरीब लोगों के मकानों को गिराया गया तो वे सड़कों पर आ जाएंगे।
 कांग्रेस युवा राष्ट्रीय महासचिव विरेंद्र राठौर ने कहा कि विश्राम गृह के निकट कई कॉलोनियों के लोगों ने भूमि अधिग्रहण न किए जाने को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाम ज्ञापन सौंपा है और शीघ्र ही इस मामले में प्रदेश मुख्यमंत्री से मिलेंगे और कॉलोनिवासियों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अनाधिकृत कालोनियों के बारे में कहा कि लोगों ने इन कॉलोनियों को नियमित करने की मांग की है और इस मामले में प्रदेश मुख्यमंत्री से वे बात करेंगे।

कॉलोनियों को नियमित करने की मांग
कॉलोनिवासियों ने कहा कि नगरपालिका ने 2009 में 21 कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा हुआ है, लेकिन सरकार ने अभी तक घरौंडा की किसी भी कालोनी को नियमित नहीं किया। बल्कि प्रदेश की लगभग 800 कॉलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री से मांग की कि घरौंडा की कॉलोनियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें