संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। लंदन से आए पार्सल को छुड़वाने के नाम पर एक युवक ने एक युवती से 3.26 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काछवा निवासी एक युवती ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 18 अक्तूबर को किसी अनजान नंबर से फोन आया। उसने कहा कि आप भारती रानी बोल रही हो तो उसने कहा कहा कि हां, तो उसने कहा कि आपका लंदन से 50 लाख रुपये का सामान आया हुआ है, जो मुंबई एयरपोर्ट पर एक्साइज वालों ने पकड़ लिया है और उसको छुड़वाने के लिए पांच लाख रुपये टैक्स भरना होगा।
जितना जल्दी हो सके, उसके महाराष्ट्र बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दो। इसके बाद उसने गूगल पे का एक स्कैनर भेजा। जिस पर संदीप शर्मा लिखा हुआ था। उसने खाते में पहली बार 90 हजार रुपये, दूसरी बार 75 हजार रुपये, तीसरी बार 80 हजार रुपये, चौथी बार 65 हजार रुपये भेज दिए यानी कुल तीन लाख 26 हजार रुपये उसे भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उसे रुपये नहीं दिए तो वह उसकी अश्लील फोटो वायरल कर देंगे।