फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए: दाखिला देने में कुरुक्षेत्र नंबर वन तो रेवाड़ी प्रदेश में फिसड्डी, सीएम सीटी 19वें पायदान पर

Sun, 09 Jan 2022 09:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

25 दिन से कई स्कूल संचालकों की मनमानी जारी है। बच्चों को दाखिला न मिलने पर 66.2 प्रतिशत अभिभावक धक्के खाने को मजबूर हैं। नियम 134-ए के तहत प्रवेश देने में शिक्षामंत्री का जिला सातवें और सीएम सिटी प्रदेश में 19वें पायदान पर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियम 134-ए के तहत विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्रदेश में महज 33.8 प्रतिशत विद्यार्थियों का ही दाखिला हुआ है। इसके अलावा 66.2 प्रतिशत विद्यार्थियों के अभिभावक स्कूलों के धक्के खाने को मजबूर हैं। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन


अब तक हुए दाखिलों में कुरुक्षेत्र जिला प्रदेश में नंबर-1 पर है। यहां सर्वाधिक 55.9 प्रतिशत दाखिले हुए हैं। वहीं जीटी बेल्ट में 17.3 प्रतिशत के साथ अंबाला और 13.7 फीसदी के साथ रेवाड़ी प्रदेश में सबसे फिसड्डी है। शिक्षामंत्री का जिला यमुनानगर 40.9 प्रतिशत दाखिले देकर प्रदेश में सातवें और सीएम सिटी करनाल महज 17.4 प्रतिशत दाखिलों के साथ 19वें पायदान पर है।

हर पात्र विद्यार्थी का दाखिला हो, इसके लिए तीसरी बार शिक्षा निदेशालय ने अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई है, लेकिन अब भी कई स्कूल संचालकों की मनमानी जारी है। वे रोजाना नए बहाने बनाकर अभिभावकों को वापस भेज रहे हैं। इधर, शिक्षा अधिकारी केवल आश्वासनों की घुट्टी पिलाते हैं। प्रदेश में कुल 41331 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए थे। इनमें से महज 13935 को ही दाखिला मिला है। इसी तरह जीटी बेल्ट के छह जिलों में 13417 में से 5127 विद्यार्थियों का दाखिला हो पाया है। 

पानीपत, कुरुक्षेत्र में सर्वाधिक दाखिले निरस्त 

सभी जिलों से कुल 2678 विद्यार्थियों के दाखिले स्कूलों ने निरस्त किए हैं। इनमें से किसी की आय ज्यादा पाई गई तो किसी का अन्य कारण सामने आया। पानीपत में सर्वाधिक 32.9 प्रतिशत यानी 679 और कुरुक्षेत्र में 14.2 प्रतिशत यानी 337 विद्यार्थियों के दाखिले निरस्त हुए। जबकि करनाल में इनकी संख्या 46 यानी 1.7 प्रतिशत है। 

इस जिले की यह है स्थिति 

रैंक       जिला       विद्यार्थी       दाखिला हुआ       प्रतिशत 

विज्ञापन

01.       कुरुक्षेत्र       2274       1270       55.9
02.       पानीपत       2069       1150       55.6
04.       कैथल        2293       1051       45.9
विज्ञापन

07.       यमुनानगर   2048       837         40.9
12.       हिसार        3137       1137       36.3
16.       रोहतक      1797       404        22.5
18.       पंचकूला      445           82         18.5
19.       करनाल       2760       479       17.4
20.       अंबाला       1973       340       17.3
22.        रेवाड़ी        2150       294       13.7    

हर पात्र विद्यार्थी को दाखिला मिलेगा। कई शिकायतें आई थीं। उन पर स्कूलों को निर्देश भी दिए गए। कुछ विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। 15 जनवरी तक सभी के दाखिले कराने का हमारा प्रयास है। - राजपाल, जिला शिक्षा अधिकारी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें