फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीता मुकाबला

Mon, 01 Dec 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। निशान पब्लिक स्कूल में 11 दिवसीय इंटर अकादमी क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को बालाजी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। इसमें कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने बाला जी क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बाला जी क्रिकेट अकादमी की टीम 27 ओवर में 97 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की टीम ने 23.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज युवराज ने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए और उनका साथ देते हुए टीम के कप्तान सिद्धार्थ ने चार ओवर में पांच रन देकर दो विकेट अपने नाम किए और अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को बड़ा स्कोर करने से रोक।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाला जी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज रेयान ने 49 बॉल पर 40 रन बनाए लेकिन अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर न कर सके। कप्तान सिद्धार्थ को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें