फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेल नर्सरियों की जांच रिपोर्ट जल्द भेजी जाएगी पंचकूला

Mon, 02 Mar 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों के आवेदन की प्रक्रिया अब पुरी हो चुकी है। जिले के लिए खेल नर्सरियों के लिए आए आवेदन की जांच प्रक्रिया भी समाप्त होने वाली है। कर्ण स्टेडियम से ही करीब 10 से 15 कोच ने खेल नर्सरियों की जांच की। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे पंचकूला भेज दिया जाएगा। जिले से कुल 253 खेल नर्सरियों के आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 221 निजी और 32 सरकारी खेल नर्सरी है। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन वाॅलीबाॅल व कबड्डी खेल के लिए आए है। जिला खेल विभाग की ओर से बनाई गई जांच कमेटी की जांच की प्रक्रिया अब लगभग समाप्त हो चुकी है और जो मैदान रह गए है उनकी भी दो दिन के अंदर जांच पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद एक फाइनल रिपोर्ट को तैयार किया जाएगी और उसे पंचकूला भेजा जाएगा। वर्ष 2025 में जिले में करीब 85 खेल नर्सरी चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें