फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार डिग्री तापमान पर ठिठुरी कर्णनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार को कर्णनगरी का न्यूनतम तापमान चार डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा सप्ताह इस साल का सबसे ठंडा सप्ताह दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में रातें और ज्यादा सर्द होने की संभावना है। सोमवार से लेकर वीरवार तक भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को धूप निकलने के बावजूद लोगों की ठंड से कंपकंपी छूट गई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बीच शहर येलो जोन में रहेगा। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम रहेगी, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने की संभावना है, जिससे दिन में कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन सर्द हवाओं के चलते ठंड का अहसास बना रहेगा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों पर देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों में खेत और फसलों पर पाला पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


16 के बाद राहत मिलने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। उस दिन से शहर ग्रीन जोन में प्रवेश करेगा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे रात की ठंड में हल्की कमी आएगी और कोहरे का असर कम हो सकता है। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह और देर रात बेवजह घर से बाहर न निकलें, गर्म कपड़े पहनें और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन


आगामी सप्ताह तक संभावित तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम तापमान 11-जनवरी
4.0
17.0

12- जनवरी
4.0
17.0

13-जनवरी
5.0
18.0

14-जनवरी
4.0
18.0

15-जनवरी
4.0
17.0

16-जनवरी
6.0
17.0

17-जनवरी
6.0
17.0
अस्थमा के मरीजों की बढ़ी संख्या
तापमान गिरने से मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। अस्पताल में रोजाना ओपीडी में 100 से 150 मरीज पहुंच रहे जिनमें खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक हैं। इसके अलावा जिन मरीजों को अस्थमा और दमा की शिकायत है उनकी संख्या में तेजी आई क्योंकि सर्दी के मौसम सांस लेने में काफी दिक्कत आती हैं। दमा व अस्थमा के रोजाना 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें