फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण व एक रजत पदक

Mon, 12 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, इंद्री रोड के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके विभिन्न खेलों में दो स्वर्ण व एक रजत पदक अपने नाम किया। इसमें अंडर-14 कराटे प्रतियोगिता में यश नरवाल ने 45 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 कुश्ती में हिमांशु वर्मा ने 80 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-17 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मनिंदर सिंह ने 55 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता पाण्डेय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा खेल न केवल शारीरिक शक्ति बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण भी विकसित करते हैं। हमें गर्व है कि हमारे खिलाड़ी खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने खेल शिक्षकों के अथक परिश्रम, विद्यार्थियों के नियमित अभ्यास, दिनचर्या और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें