फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप छाए कर्णनगरी के एथलीट

Wed, 24 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के मास्टर एथलीट महावीर तालियान ने 34वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर कर्णनगरी का मान बढ़ाया है। पंचकूला में आयोजित 34वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में मास्टर्स एथलेटिक्स करनाल के महासचिव महावीर ने ट्रिपल जंप में रजत पदक, हाई जंप और जैवलिन थ्रो में दो कांस्य पदक जीतकर कर्णनगरी का मान बढ़ाया। महावीर 73 वर्ष के हैं।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के महिला वर्ग में करनाल की उषा सैनी ने 45 प्लस आयु वर्ग में 200 मीटर दौड़, लंबी कूद व अन्य स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीते। रिया तंवर ने 35 प्लस आयु वर्ग की 800, 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण व 200 मीटर दौड़ में एक रजत पदक जीता। दोदिवसीय प्रतियोगिता 13 व 14 दिसंबर को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित हुई। इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में करनाल ओवरऑल चैंपियन रहा। अब जिले के विजेता मास्टर्स एथलीट राजस्थान में होने वाली सातवीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें