फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गांव काछवा की 3.20 करोड़ से बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गांव काछवा के लोगों को 3.20 करोड़ रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का जल्द लाभ मिलेगा। गांव में नई सड़कों और फिरनी का निर्माण जल्द होगा। साथ ही सामुदायिक हॉल और चार चौपालें भी जनता को समर्पित होंगी। इन सभी परियोजनाओं का मंगलवार को विधायक जगमोहन आनंद ने शिलान्यास व उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सरकार ने पिछले दो कार्यकाल में सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम किया है। सरपंच सुशीला देवी, सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार, मंडल महामंत्री बंसी लाल कलामपुरा, बिट्टू, जोगिंदर सिंह, राजबीर खोखर कलामपुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- इन कार्यों का हुआ शिलान्यास व उद्घाटन
1.30 करोड़ रुपये से गोगामाड़ी से लेकर स्टेडियम तक सड़क का निर्माण, 75 लाख से गुरुद्वारा बहलोलपुर रोड तक फिरनी का पुनर्निर्माण कार्य, 10 लाख से रायफार्म में बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास, 25 लाख से हरिजन चौपाल, 10 लाख से खेड़े के नजदीक सामुदायिक हॉल का निर्माण, 10 लाख से रोड़ चौपाल के प्रथम तल का निर्माण, 10 लाख से रायसिख चौपाल का निर्माण, 10 लाख से ओढ़ चौपाल का निर्माण, 10 लाख से गोगामाड़ी की चारदीवारी का निर्माण, भट्ट चौपाल और वाल्मीकि चौपाल का नवीनीकरण होगा। 15 लाख से बनी कश्यप चौपाल, 15 लाख से सुनार चौपाल का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें